Site icon Yashbharat.com

विनोद सीतलानी के साथ शोभा सिंग की धमाकेदार प्रस्तुति, मां गंगा म्यूजिकल कार्यक्रम में झूमे दर्शक

IMG 20250106 WA0012

कटनी। नए वर्ष की शुरुआत में मां गंगा म्यूजिकल की ओर से आयोजित गीत-संगीत कार्यक्रम ने सभी आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत शोभा सिंग और कटनी के गायक कलाकार विनोद सीतलानी की युगल प्रस्तुति से हुई, जिन्होंने अपने मधुर गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

विनोद सीतलानी और शोभा सिंग ने “हमको हमी से चुरा लो”, “तुम तो धोखेबाज हो”, “मुखड़ा चांद का टुकड़ा”, और “तूने दिल मेरा तोड़ा” जैसे सुपरहिट युगल सॉन्ग पेश किए, जिन्हें दर्शकों ने बहुत पसंद किया। उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और सभी आगंतुक उनकी युगल प्रस्तुति से झूम उठे।

इसके अलावा, प्रीति मंडल, माया पांडे, वंदना जी, डॉक्टर अनामिका, आशीष, संजय पाटकर, अभिजीत सिंह, भगवान दास कटारिया और अन्य गायक कलाकारों ने भी अपनी गायकी से दर्शकों का मन मोह लिया और शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें दर्शकों की तालियां बटोरने का उपहार मिला।

यह कार्यक्रम एक यादगार अनुभव था और सभी आगंतुकों ने इसका भरपूर आनंद लिया।

Exit mobile version