विदिशा सीट पर शिवराज सिंह 8 लाख से अधिक मतों की प्रचंड जीत की ओर, जानिए अन्य सीटों का हाल
विदिशा सीट पर शिवराज सिंह 8 लाख से अधिक मतों की प्रचंड जीत की ओर

Loksabha result लोकसभा की 29 सीटों में भोपाल, गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद, बैतूल, सागर की सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस का है। इन सीटों में से भी गुना, राजगढ़ और विदिशा सबसे हॉट सीट हैं। इसमें सबसे पहले परिणाम भोपाल में भाजपा के पक्ष में आया है, यहां आलोक शर्मा पांच लाख मतों से जीते। विदिशा सीट पर शिवराज 8 लाख से अधिक मतों की प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहे हैं। सिंधिया भी गुना में बड़ी विजय हासिल कर भाजपा का परचम लहराने जा रहे हैं। दूसरी तरफ, दिग्विजय सिंह अपने गढ़ में लगातार पीछे चल रहे हैं।
होशंगाबाद में भाजपा प्रत्याशी दर्शन चौधरी 431696 वोटों से आगे
Hoshangabad Election Result LIVE: होशंगाबाद संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी 431696 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 812147 वोट मिले हैं, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के संजय शर्मा को 380451 मत प्राप्त हुए हैं।
सागर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की लता वानखेड़े विजयी हुई
सागर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की लता वानखेड़े ने जीत दर्ज की है। डा. वानखेड़े ने कांग्रेस के चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा को चार लाख 69 हजार 83 मतों से हराया।
बैतूल में भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके 379761 मतों से आगे
बैतूल सीट से भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके 379761 मतों से आगे हो गए हैं। उन्हें अब तक कुल 848236 वोट मिले हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के रामू टेकाम को 468475 मत प्राप्त हुए हैं।
Sagar Election Result LIVE: सागर में लता 452811 मतों से आगे
Sagar Election Result LIVE: सागर सीट पर भाजपा उम्मीदवार डा. लता वानखेड़े 452811 मतों से आगे हो गई हैं। उन्हें अब तक कुल 756343 वोट मिले हैं, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के चंद्रभूषण सिंह बुंदेला 303532 वोटों के साथ उनसे बहुत पीछे हैं।
Rajgarh Election Result LIVE: राजगढ़ में रोडमल नागर 127818 मतों से आगे
Rajgarh Election Result LIVE: राजगढ़ संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर 127818 की निर्णायक बढ़त के साथ लगातार तीसरी बार सांसद बनने की ओर अग्रसर हैं। उन्हें अब तक कुल 669382 वोट मिले हैं। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह 541564 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
Bhopal Election Result LIVE: भोपाल में आलोक शर्मा चार लाख से ज्यादा मतों से आगे
Bhopal Election Result LIVE: भोपाल सीट पर भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा 409882 वोटों से आगे हो गए हैं। उन्हें अब तक 858558 मत मिले हैं, वहीं कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव 448676 वोटों के साथ उनसे काफी पीछे चल रहे हैं।
Vidisha Election Result LIVE: शिवराज 821408 मतों से आगे
Vidisha Election Result LIVE: विदिशा संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान 821408 मतों से आगे हो गए है। शिवराज सिंह को अब तक 1116460 वोट मिले हैं, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रतापभानु शर्मा 295052 मतों के साथ उनसे बहुत पीछे हैं।
Bhopal Election Result LIVE: भोपाल में आलोक शर्मा 375759 वोटों से आगे
Bhopal Election Result LIVE: भोपाल सीट पर भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा 375759 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक की स्थिति में आलोक को 812422 मत मिले हैं, वहीं कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव 436663 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
Vidisha Election Result LIVE: शिवराज की बढ़त 8 लाख के पार
Vidisha Election Result LIVE: विदिशा संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने 804852 मतों की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। शिवराज सिंह को अब तक कुल 1093215 वोट मिले हैं, वहीं उनके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रतापभानु शर्मा 288363 मत हासिल कर दूसरे नंबर पर हैं।








