Latest

शि‍वराज सि‍ंह चौहान ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

शि‍वराज सि‍ंह चौहान ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

शि‍वराज सि‍ंह चौहान ने  कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली । नरेंद्र मोदी तीसरी बार लगातार इतिहास रचते हुए 9 जून को शाम 7.15 पर प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह ऐसा कर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की बराबरी कर लेंगे। देश की आजादी के बाद नरेंद्र मोदी पहले ऐसे गैर कांग्रेसी राजनेता हैं, जो तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बनेंगे।

PM Modi Oath ceremony Live: मोदी ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, मैं नरेन्‍द्र दामोदरदास मोदी, लगे मोदी मोदी के नारे

लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी अपने अकेले के दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई। उसको 240 सीटे मिली हैं, जबकि एनडीए गठबंधन ने 293 सीटें पाकर बहुमत हासिल कर लिया है। एनडीए ने बैठक में नरेंद्र मोदी को ही अपना नेता चुना है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर एनडीए के सभी दलों के बीच मंत्रिमंडल को लेकर बैठक हुई। इस तरह का अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा गृहमंत्रालय, रक्षामंत्रालय, विदेश मंत्रालय, वित्त मंत्रालय सहित कुछ महत्वपूर्व विभागों को अपने पास ही रखने वाली है। एनडीए के बाकी साथियों को दूसरे मंत्रालयों से ही संतोष करना पड़ेगा।

शि‍वराज सि‍ंह चौहान ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ
नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

अमित शाह ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ
अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में मंत्री के रुप में शपथ ली। अमित शाह ने तीसरे नंबर पर कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

राजनाथ सिंह ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने पीएम मोदी के बाद शपथ ली।

शि‍वराज सि‍ंह चौहान ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ
शि‍वराज सि‍ंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में मंत्री के रुप में शपथ ली। शि‍वराज सि‍ंह चौहान  तीन बार मध्‍यप्रदेश  सीएम रह चुके हैं

तीसरी बार ….मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी ईश्वर की शपथ लेता हूँ

नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे
मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार शपथ लेने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे।

नेपाल, बांग्लादेश, मालदीव, श्रीलंका, मॉरीशसस व सेशेल्स के राष्ट्राध्यक्ष समारोह में पहुंचे
नेपाली प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनौत और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ राष्ट्रपति भवन में मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल हुए।

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे शपथ ग्रहण समारोह पहुंचे

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं।

शाहरुख और अक्षय शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे, एक-दूसरे से मिलते हुए दिखे
राष्ट्रपति भवन में मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए अभिनेता शाहरुख खान और अक्षय कुमार पहुंचे हैं। उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाकर अभिवादन किया।

मॉरीशस के पीएम प्रविंद जुगनौथ समारोह पहुंचे, डीवाई चंद्रचूड़ पत्नी संग मौजूद
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनौथ मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ अपनी पत्नी के साथ शपथ समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पहुंचे।

मल्लिकार्जुन खड़गे शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे, नरेंद्र मोदी को बधाई देन पर कहा- मिलने पर देखेंगे
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं संवैधानिक कर्तव्य के कारण शामिल हो रहा हूं। राज्यसभा में विपक्ष का नेता होने के नाते मेरा कर्तव्य है। नरेंद्र मोदी को बधाई देने पर कहा कि मिलूंगा तो देखूंगा।

बिजसेन मैन गौतम अदाणी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे, अभिनेता शाहरुख व अक्षय कुमार भी मौजूद
नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी बैठे हुए हैं। इस दौरान वहां अभिनेता शाहरुख खान और अक्षय कुमार भी मौजूद हैं।

अभिनेता विक्रांत मैसी ने कहा- सरकार ने 10 साल में किए बहुत काम, बदलाव के लिए देना होगा समय
अभिनेता विक्रांत मैसी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक तीसरा कार्यकाल है। मैं एनडीए सरकार के साथ अगले 5 वर्षों का इंतजार कर रहा हूं। सरकार के पिछले 10 वर्षों में मैंने बदलाव देखा है। भारत एक बड़ा देश है, इसलिए यहां बदलाव रातोरात नहीं हो सकते हैं। सरकार को भी समय लगता है।

एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने नहीं लिया मंत्री पद, कहा- हम स्वतंत्र प्रभार नहीं लेंगे
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा कि प्रफुल्ल पटेल ने केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में काम किया है। हमें स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्य मंत्री लेना सही नहीं लगा। हमने बीजेपी से कहा कि हम इसके लिए तैयार नहीं हैं। हम कुछ दिन इंतजार करेंगे।

शि‍वराज सि‍ंह चौहान ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

शपथ ग्रहण समारोह पहुंचे JDU नेता लल्लन सिंह, मंत्रालय पर साधी चुप्पी
जेडीयू नेता राजीव रंजन सिंह राष्ट्रपति भवन में मनोनीत पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हमने किसी मंत्रालय के संबंध में कोई मांग नहीं की है। किसको क्या मंत्रालय मिलेगा यह पीएम का विशेष अधिकार है।

This read:-  PM Modi Oath ceremony Live: मोदी ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, मैं नरेन्‍द्र दामोदरदास मोदी, लगे मोदी मोदी के नारे

शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर बैठे ये नेता, मंत्री बनना तय
दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक जीतन राम मांझी, रालोद प्रमुख जयंत सिंह चौधरी और भाजपा सांसद-निर्वाचित शोभा करंदलाजे बैठे हुए हैं।

Back to top button