Shivraj Cabinet : मामा की थाली 5 रुपये में मिलेगी,बालाघाट, टीकमगढ़, सीधी सहित इन जिले में नवीन चिकित्सा महाविद्यालय खोलने पर लगी मुहर प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में संचालित होने वाली दीनदयाल रसोई योजना के साथ अब मामा की थाली नाम जोड़ा जाएगा। कैबिनेट बैठक में बुधवार को यह निर्णय लिया गया। गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि नगर निगम के साथ नगरपालिका स्तर तक दीनदयाल रसोई योजना संचालित की जाएगी। इसमें खाना खाने वालों से 10 रुपये के स्थान पर पांच रुपये ही लिए जाएंगे। योजना के नाम के साथ मामा की थाली भी जोड़ा जाएगा।
प्रदेश के खरगोन, धार, भिंड , बालाघाट, टीकमगढ़ और सीधी जिले में नवीन चिकित्सा महाविद्यालय खोलने का निर्णय
प्रदेश के खरगोन, धार, भिंड , बालाघाट, टीकमगढ़ और सीधी जिले में नवीन चिकित्सा महाविद्यालय खोलने का निर्णय भी कैबिनेट में लिया गया। प्रत्येक महाविद्यालय में 100-100 सीट एमबीबीएस की रहेंगी। इन कालेजों के खुलने के बाद प्रदेश में इन कालेजों के खुलने के बाद प्रदेश में 30 मेडिकल कालेज हो जाएंगे। भाजपा की सरकार आने से पहले प्रदेश में कुल पांच मेडिकल कालेज हुआ करते थे। केबिनेट बैठक में यह भी तय किया गया कि प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की जो खरीद हुई है, उस पर मंडी शुल्क और निराश्रित शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह प्रति 100 रुपये की खरीदी पर एक रुपये 70 पैसे शुल्क लगता है।
घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली
कैबिनेट बैठक में कृषि और घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने के लिए विद्युत वितरण कंपनियों को 24 हजार करोड़ रुपये का अनुदान देने का निर्णय लिया गया है। वर्ष 2023-24 के लिए विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित की गई दर से कम पर सरकार उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध कराती है। इस अंतर की राशि को अनुदान के रूप में विद्युत वितरण कंपनियों को दिया जाएगा। इसमें 18 हजार करोड़ रुपये का अनुदान किसानों को सस्ती दर पर दी जाने वाली बिजली के लिए है।
190 करोड और 33 सीएम राइज स्कूल
कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के चौथे चरण के लिए नगरीय निकायों को 1700 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही सीप कांप्लेक्स सिंचाई परियोजना के दूसरे चरण के लिए 190 करोड और 33 सीएम राइज स्कूल बनाने के लिए राशि स्वीकृत दी गई। वहीं, भोज वेटलैंड की भूमि पर्यावरण वानिकी मंडल भोपाल को हस्तांतरित करने का निर्णय भी लिया गया।
आर्थिक सहायता देने के नियमों में संशोधन का निर्णय
कैबिनेट बैठक में केले की फसल को प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान पर आर्थिक सहायता देने के नियमों में संशोधन का निर्णय लिया गया है। अब 50 प्रतिशत से अधिक क्षति होने पर एक लाख रुपये के स्थान पर दो लाख की सहायता किसानों को मिलेगी। वहीं, 33 से 50 प्रतिशत तक नुकसान होने पर 27 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के स्थान पर 54 हजार और 25 से 33 प्रतिशत तक क्षति होने पर 15 हजार रुपये के स्थान पर 30 हजार रुपये की राहत राशि दी जाएगी।
हम नंबर एक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जल पुरस्कार मध्य प्रदेश को मिलना बहुत बड़ी उपलब्धि है। कई चीजों में हम नंबर एक हैं। पहले हमने स्वच्छता के क्षेत्र में पुरस्कार लिया और अब मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिला है। हम पहले स्थान पर आए हैं। बढ़ती हुई सिंचाई की क्षमता, पानी की एक बूंद का हम बेहतर उपयोग कैसे कर सकते हैं, हम इसके प्रयास कर रहे हैं। हम कैनाल इरीगेशन के साथ प्रेसराइज्ड पाइप से सिंचाई की परियोजना बनाएंगे क्योंकि उतने ही पानी में लगभग पौने दोगुना सिंचाई हो जाती है।
Related Articles
-
‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट पर भारत की कड़ी आपत्ति: कहा– ‘पाकिस्तानी कश्मीर’ जैसी कोई चीज नहीं, यह सिर्फ PoK है -
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स: पैरा एथलेटिक्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में जीता गोल्ड और सिल्वर -
आपदा मित्रों को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव का दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण,डीएफओ कार्यालय परिसर में अग्निशमन विभाग ने फायर एक्सटिंग्विशर, होज पाइप संचालन और राहत-बचाव की तकनीकों का कराया प्रदर्शन -
जर्जर भवनों पर निगम की सख्त कार्रवाई जारी, वर्षा ऋतु में जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता,रघुनाथ गंज वार्ड के जोखिमपूर्ण भवन को सुरक्षा प्रबंधों के बीच किया गया डिस्मेंटल -
मात्र दो दिवस शेष, 31 जुलाई तक संपत्ति कर जमा कर पाएं 5 प्रतिशत अग्रिम छूट,अंतिम समय का इंतजार न करें, अभी जमा करें कर,नगर विकास में बनें सहभागी -
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाओं से सजेंगे निगम विद्यालय: महापौर ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक,विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर दिया विशेष बल -
क्रिकेट इतिहास की सबसे अजीब चालाकी- आउट कराने के लिए चुटकी बजाने का आरोप; ‘क्लिकी पोंटिंग’ केस में जांच शुरू -
Bank Holidays in August 2026: अगस्त में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक- ब्रांच जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट, नहीं तो होना पड़ेगा परेशान -
X Money Launch: एलन मस्क का नया धमाका- X पर लॉन्च हुई ‘X Money’ बैंकिंग सर्विस, 6% ब्याज, कैशबैक और वीजा डेबिट कार्ड की सुविधा -
Bhopal Farmer Protest: भोपाल की सड़कों पर उग्र हुए किसान, बैरिकेड्स तोड़े, सीएम आवास घेरने की कोशिश; सीएम मोहन यादव बोले- ‘बातचीत से निकालेंगे हल’ -
कमरे में बंद किया, गला दबाया और बनाया प्राइवेट वीडियो…” हैदराबाद में ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी गिरफ्तार -
Middle East Crisis: मध्य पूर्व में फिर भड़की जंग की आग-अमेरिका और सऊदी का इराक में बड़ा हवाई हमला, IRGC के 30 से अधिक ड्रोन अटैक के बाद चेतावनी -
Jabalpur Bar Association Election Result: जबलपुर जिला बार एसोसिएशन में फिर मनीष मिश्रा का जलवा-दोबारा चुने गए अध्यक्ष, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से गूंजा कोर्ट परिसर -
Suicide Case in Kaithal: कैथल में कार में वीडियो बनाकर युवक ने खाया जहर, 2 महिलाओं समेत 4 पर केस; पत्नी का आरोप- ‘7 लाख हड़पे, रेप केस की धमकी दी’ -
UPI Global Expansion: अब ‘बुर्ज खलीफा’ की ऑनलाइन बुकिंग होगी UPI से- NPCI इंटरनेशनल और NEOPAY का बड़ा ऐलान -
Retirement Planning: बुढ़ापे की नो टेंशन- NPS में हर महीने ₹5,000 की बचत से मिलेगी ₹1.14 करोड़ की एकमुश्त रकम और ₹44,000 मंथली पेंशन -
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में बड़ा उलटफेर-तृप्ति के साथ मिली वैष्णवी, करण तोड़ेगा तुलसी का भरोसा -
CWG 2026 Day 7: कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल की हैट्रिक पर भारत की नजरें- श्रीशंकर-तूर से एथलेटिक्स में उम्मीदें, मुक्केबाजी में 6 मेडल हो सकते हैं पक्के -
जंतर-मंतर हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, ‘गोली चलने का दावा झूठा, MLC में गनशॉट इंजरी का जिक्र नहीं’ -
Snake Bite Incident: अलमारी में छिपे सांप ने युवक को डसा- पानी की बोतल रखते समय हुआ हादसा, जिला अस्पताल में इलाज जारी
