Monday, April 27, 2026
Latest:
Latest

पांचवी बार मजदूर संघ के अध्यक्ष बने शिव पांडे, नरेंद्र बने महामंत्री

कटनी। रक्षा मंत्रालय की जिले में एक मात्र आयुध निर्माणी की सबसे पुरानी यूनियन मजदूर संघ की साधारण सभा यूनियन मंच में गति दिवस संपन्न हुई। जिसमें पूर्व सूचना के अनुसार मजदूर संघ की त्रैवार्षिक निर्वाचन निर्विरोध एवं ध्वनिमत से संपन्न हुए। साधारण सभा में बड़ी संख्या में मजदूर संघ के सदस्य उपस्थित हुए।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए जेसीएम लीडर राकेश मिश्रा ने बताया कि पदाधिकारियों के नाम वरिष्ठ सदस्य संजय तिवारी ने प्रस्तावित किया, जिसका जेसीएम सदस्य विजय सिंह ने समर्थन किया। पदाधिकारियों का निर्वाचन उपस्थित सदस्यों द्वारा ध्वनिमत से एकमतेन चयन किया गया। एआईडीईएफ के राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पदों पर अपना दायित्व निभाने वाले जुझारू और वरिष्ठ सदस्य शिव पाण्डेय को लगातार पांचवी बार अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया। उसके साथ ही उपाध्यक्ष के पद पर राजेश दुबे, देवेंद्र पाढ़ी, के लक्ष्मण महामंत्री के पद पर नरेंद्र पटेल सह मंत्री संजय तिवारी और आनंद पाण्डेय, कोषाध्यक्ष के पद पर राकेश मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष के पद पर शरद धुर्वे, संगठन मंत्री के पद पर महेश प्रसाद और इंद्रभूषण, प्रचार मंत्री के पद पर मनीष तिवारी, दुर्गेश सिंह, कर्मू कुमार घाँसी और जितेंद्र सिंह सहित कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सादिक अली, अजय परौहा, विजय सिंह, राजेश कुशवाहा, महेंद्र यादव, जंगबहादुर् सिंह, सतीश कैथल, मिस्वाहुद्दीन सिद्दीकी, अनंत चरण मुर्मू, मोहब्बत सिंह, संजीव सिंह, प्रदीप तिवारी, विकास नीलकंठ, देवव्रत नायक, संजय बघेल को

निर्वाचित किया गया। कार्यसमिति सदस्य जितेंद्र सिंह और मनीष तिवारी ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि, निर्वाचित सभी पदाधिकारी पूरी ऊर्जा के साथ कर्मचारियों की बेहतरी के लिये काम करेंगे।

उपस्थित जेसीएम सदस्य सादिक अली ने कहा कि, मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी अपने मूल स्वरूप के अनुसार, निर्माणी मे कर्मचारियों के समक्ष आने वाली हर चुनौती का सामना करने के लिये सशक्त और मजबूत रहेगी।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक