Shilpa Singh गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हुई कटनी की बेटी शिल्पा सिंह सोलंकी
Shilpa Singh गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होकर कटनी शहर की बेटी शिल्पा सिंह सोलंकी ने कटनी को गौरवांवित किया है।

रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 34 के उपनगरीय क्षेत्र बिलगवां निवासी स्वर्गीय अशोक सिंह सोलंकी की पुत्री एवं भाजपा नेता कमलेश सिंह सोलंकी की भतीजी कुमारी शिल्पा सिंह सोलंकी गत दिवस 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कर्तव्य पथ पर महिला इंडस्ट्रियल फोर्स मेट्रो दिल्ली की ओर से परेड में सम्मिलित होकर शहर को गौरवांवित किया।


