Sheena Bora Murder : 4 साल जेल में रहने के बाद Peter जमानत पर बाहर

चार साल जेल में रहने के बाद क्कद्गह्लद्गह्म् रूह्वद्मद्गह्म्द्भद्गड्ड को आखिर जमानत मिल गई। आज पीटर मुखर्जी बाहर आए। शीना बोरा हत्या मामले के आरोपी पीटर मुखर्जी ४ साल बाद आर्थर रोड जेल से रिहा हुए हैं। उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी। सीबीआई ने उच्चतम न्यायालय में छह सप्ताह की निर्धारित अवधि के भीतर जमानत के खिलाफ अपील नहीं की।
इससे पहले फरवरी में भी बॉम्बे हाई कोर्ट ने यह कहते हुए जमानत दी थी कि अपराध में उसके शामिल होने के पहली नजर में कोई सबूत नहीं है। पीटर को शीना बोरा हत्याकांड में १९ नवंबर, २०१५ को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में पीटर की पूर्व पत्नी इंद्राणी मुखर्जी मुख्य आरोपित है।
‘जिस समय वारदात हुई थी, आवेदक (पीटर मुखर्जी) भारत में नहीं था। मामले में सुनवाई चल रही है। आवेदक पिछले चार साल से जेल में बंद है तथा हाल ही उसकी बायपास सर्जरी हुई है।” उन्होंने कहा कि २४ अप्रैल, २०१२ को हुए कथित हत्याकांड में इंद्राणी मुखर्जी तथा उसके पूर्व पति संजीव खन्ना सीधे तौर पर शामिल थे, जैसा कि सीबीआई ने आरोप लगाया है।
मालूम हो कि शीना बोरा (२४) इंद्राणी मुखर्जी की पूर्व की शादी से पैदा हुई बेटी थी। हत्या का मामला २०१५ में उस समय प्रकाश में आया, जब इंद्राणी के ड्राइवर श्यामवर राय (जिसने शीना के शव को निपटाने में मदद की थी) को एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया। बाद में राय इस केस में सरकारी गवाह बन गया।








