Tuesday, May 19, 2026
Latest:
Latest

शशि थरूर का कांग्रेस को अल्टीमेटम: जरूरत नहीं तो विकल्प तैयार!

शशि थरूर का कांग्रेस को अल्टीमेटम: जरूरत नहीं तो विकल्प तैयार! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक की प्रशंसा करने के बाद से कांग्रेस सांसद शशि थरूर और पार्टी के बीच मतभेद की अटकलें चल रही हैं. इन अटकलों के बीच शशि थरूर ने रविवार को अपने बागी तेवर दिखाते हुए कहा कि यदि पार्टी को उनकी जरूरत नहीं है, तो उनके पास विकल्प मौजूद हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केरल में एलडीएफ सरकार की प्रशंसा करने पर कांग्रेस के साथ मतभेद की अफवाहों के बीच कांग्रेस सांसद ने पार्टी को अपने बागी तेवर दिखाए हैं. शशि थरूर ने कहा है कि वह पार्टी के लिए उपलब्ध हैं, हालांकि, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर पार्टी को उनकी सेवाओं की आवश्यकता नहीं है तो उनके पास “विकल्प” हैं. हालांकि, थरूर ने पार्टी बदलने की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि भले ही पार्टी में उनके विचारों में मतभेद हो, लेकिन वह पार्टी छोड़ने में विश्वास नहीं करते.

उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस मलयालम पॉडकास्ट के लिए बातचीत करते हुए यह टिप्पणी की. कांग्रेस नेता की टिप्पणी हाल ही में केरल सरकार की नीतियों और वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक की प्रशंसा करने के बाद आई है. उनकी पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर टिप्पणी को पार्टी ने पसंद नहीं किया था.

विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए थरूर ने कहा कि उनके पास “संकीर्ण राजनीतिक विचार” हैं और वह खुद को एक राजनेता के रूप में नहीं सोचते हैं.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम