Share Market: आईपीओ बाजार दिवाली में जबरदस्त तेजी, 4 कंपनियों ने दोगुना का दिया फायदा; एक माह में 12 कंपनियां ला सकती हैं IPO

Share Market: आईपीओ बाजार दिवाली में जबरदस्त तेजी, 4 कंपनियों ने दोगुना का फायदा दिया, एक माह में 12 कंपनियां ला सकती हैं IPO । सेकंडरी बाजार में भारी गिरावट से निवेशकों को 17 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो गया है, वहीं आईपीओ बाजार दिवाली में जबरदस्त तेजी में है। एक माह में करीब एक दर्जन कंपनियां 15,000 करोड़ का आईपीओ लाएंगी।

 

36 कंपनियों ने जुटाए 28,330 करोड़ रुपये

इस साल में अब तक 36 कंपनियों ने 28,330 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसमें से केवल दो ही कंपनियां हैं, जिनके शेयर के भाव आईपीओ से नीचे कारोबार कर रहे हैं। चार कंपनियों ने दोगुना का फायदा दिया है। 14 कंपनियों ने 30% से लेकर 80% तक मुनाफा दिया है। 2022 में 40 कंपनियों ने 59,302 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Exit mobile version