Sharab: अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की छापामार कार्यवाही, 1 लाख 23 हजार 600 रुपये का महुआ लाहन जब्त

Sharab: अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की छापामार कार्यवाही, 1 लाख 23 हजार 600 रुपये का महुआ लाहन जब्त, कटनी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद के निर्देशन में जिले में मदिरा के अवैध रूप से निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय की रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।
6 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध
इसी कड़ी में आबकारी अधिकारी श्री आर.के. बघेल के निदेशन में आबकारी विभाग द्वारा विगत दिवस आबकारी वृत्त बड़वारा के ग्राम सुड्डी, बसाडी, निगहरा, परसवारा, पथरहटा, पिपरियाकला में छापामार कार्यवाही कर लगभग 1 लाख 23 हजार 600 रुपये का महुआ लाहन जब्त किया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी श्री बघेल ने बताया कि प्राप्त सूचना पर विगत दिवस आबकारी टीम के द्वारा आबकारी वृत्त बड़वारा के 6 ग्रामों में कार्यवाही कर अलग अलग स्थानो से लगभग 1200 किलोग्राम महुआ लाहन, 24 लीटर अवैध हांथ भट्टी मदिरा जब्त करते हुए 6 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। जब्त महुआ लाहन का सेम्पल लेकर शेष लाहन मौके पर नष्ट किया गया। जब्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 23 हजार 600 रुपये है।
इस कार्यवाही मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी ममता अहिरवार, आबकारी उपनिरीक्षक मोना दुबे, केशव प्रसाद उइके, महेन्द्र कुमार शुक्ला, एस.डी.सिंह, कृष्ण कुमार पटेल, आबकारी आरक्षक शिवमूरत नामदेव, देवेन्द्र प्यासी, प्रियंका बोरकर उपस्थित रहे। इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।








