katniLatestमध्यप्रदेश

शांतिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव एवं ज्ञान सागर जी का समाधि दिवस 26 मई को मनाया जाएगा

शांतिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव एवं ज्ञान सागर जी का समाधि दिवस 26 मई को मनाया जाएगा

कटनी। श्री 108 शांतिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव एवं आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी महाराज के समाधि दिवस 26 मई दिन सोमवार को प्रातः 7.00 बजे से प.पू. आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं नवाचार समय सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक श्रवण मुनि श्री 108 प्रसाद सागर जी महाराज एवं मुनि संघ परम सानिध्य में श्री 1008 पंचायती बड़े मंदिर में मनाया जावेगा मनाया जावेगा।
उक्त आशय की जानकारी देते हुये पंचायत महासभा के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि इस अवसर पर शांतिधारा पूजन के साथ निवार्ण लाडू चढ़ाने के तत्पश्चात् मुनि संघ के मांगलिक प्रवचन होगे तथा आगामी 31 मई दिन शनिवार को प्रातः 7.00 बजे श्रुतपंचमी महोत्सव मुनि संघ के सानिध्य में मनाया जावेगा।
इस अवसर पर शांतिधारा पूजन एवं  भव्य शोभायात्रा के बाद  मॉ जिनवाणी को व्यवस्थित रूप से विराजमान करने के निमत्य मे बनी स्टील के अलमारियों में श्रद्धा पूर्वक रखे जाने के पश्चात् मुनि संघ के मांगलिक प्रवचन होगें।

Back to top button