SportsFEATUREDLatestक्रिकेटमध्यप्रदेश

मैदान पर छाया तनाव: भारत-पाक खिलाड़ियों के बीच कहासुनी, गिल-शाहीन में नोकझोंक; अभिषेक से भिड़े हारिस रऊफ

मैदान पर छाया तनाव: भारत-पाक खिलाड़ियों के बीच कहासुनी, गिल-शाहीन में नोकझोंक; अभिषेक से भिड़े हारिस रऊफ

मैदान पर छाया तनाव: भारत-पाक खिलाड़ियों के बीच कहासुनी, गिल-शाहीन में नोकझोंक; अभिषेक से भिड़े हारिस रऊफ। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान माहौल गर्म हो गया। पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक और गिल ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई। भारत ने पावरप्ले के दौरान बिना किसी नुकसान के 69 रन बनाए थे। पावरप्ले के दौरान भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों में बहस हुई जिससे मैदान पर माहौल गर्म हो गया। दरअसल, शाहीन अफरीदी भारत की पारी का चौथा ओवर डालने आए और गिल ने दो चौके लगाए। इसके बाद शाहीन और गिल के बीच कुछ बहस हुई जिसके बाद गिल ने शाहीन को जाने का इशारा किया।

Screenshot 20250922 001302 Chrome

अभिषेक और रऊफ के बीच तीखी बहस

इसके बाद अगला ओवर डालने हारिस रऊफ आए। गिल ने फिर आखिरी गेंद पर चौका जड़ा जिसके बाद अभिषेक और रऊफ के बीच तीखी बहस होने लगी। मामला बढ़ता देख अंपायर गाजी सोहेल ने बीच बचाव किया और दोनों को अलग किया। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। इससे पहले ग्रुप चरण के मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाए थे जिसके बाद बड़ा बवाल हुआ था। भारत ने यह नीति इस मैच में भी यही रणनीति जारी रखी और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान फिर सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया।

Screenshot 20250922 000521 Chrome

पाकिस्तान को हराया

इस जीत के साथ ही यह तय हो गया है कि पाकिस्तान की टीम भारत के आगे नहीं टिक पाती है। दोनों टीमों के बीच सभी प्रारूपों में पिछले सात मैचों में पाकिस्तान एक बार भी भारत को नहीं हरा पाया है। भारत ने एशिया कप के सुपर चार चरण में पाकिस्तान को छह विकेट से और ग्रुप चरण में सात विकेट से हराया। इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी में टीम ने छह विकेट से दर्ज की थी, जबकि पिछले साल टी20 विश्व कप में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को छह रन से शिकस्त दी थी। वनडे विश्व कप 2023 में भी पाकिस्तान को भारत से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि इससे पहले एशिया कप 2023 में भारत ने 228 रनों से जीत दर्ज की थी। इतना ही नहीं टी20 विश्व कप 2022 में जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी तो भारत चार विकेट से इस मैच को अपने नाम करने में सफल रहा था।

Back to top button