Sex Rocket: एक्स्ट्रा पैसा कमाने करती थी यह काम, पकड़ी गई तो दी सफाई

भोपाल। लग्जरी लाइफ के लिए कुछ लड़कियां क्या कुछ नहीं कर जातीं। भोपाल की यासमीन और नीमच की सोनाली दो ऐसी लड़कियां हैं जिन्होंने एक्स्ट्रा पैसा कमाने के लिए घिनौना काम करना शुरू कर दिया। अपने शहर में दोनों लड़कियां शराफत की जिंदगी जी रही थी परंतु बैतूल में ग्राहकों की सेवा करती थीं।

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की महिला सेल प्रभारी डीएसपी पल्लवी गौर ने एक छापामार कार्रवाई के दौरान एक महिला, दो लड़कियां एवं एक लड़के को गिरफ्तार किया है। महिला बैतूल की रहने वाली है। उसकी ऐसी कई लड़कियों से डील है जो दूसरे शहरों में रहती हैं। महिला ने कुछ एक्स्ट्रा पैसा कमाने के लिए सभी लड़कियों को सप्लाई करना शुरू कर दिया था।

भोपाल की यासमीन और नीमच की सोनाली पकड़ी गई

पुलिस ने जब छापामार कार्रवाई की तो भोपाल की यासमीन और नीमच की सोनाली पकड़ी गई। सरगना महिला ने अनैतिक व्यापार करना स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को मांगी गई सभी जानकारी भी उपलब्ध करा दी है। उसकी लिस्ट में लड़कियों के अलावा कई ग्राहकों के भी नाम है। बताया जा रहा है कि बैतूल और छिंदवाड़ा के कई प्रतिशत लोगों के नाम उसकी फोन बुक में मिले हैं।

 

 

Exit mobile version