Latest

बालाजी नगर में सीवर का फीवर, पूरा मार्ग गड्ढों में तब्दील

कटनी। शासकीय पुरवार कन्या हाईस्कूल बालाजी नगर मार्ग पर सीवर लाईन के 10 फुट गहरे गड्डे से कोई भी अनहोनी घटना घट सकती है। आज सुबह से हो रही लगातार बारिश ने स्कूल पहुंच मार्ग पूरी तरह से कीचड़ से सन चुका है एवं पूरे स्कूल मार्ग में पानी से भरा है। जिसे देखकर लगता है कि वार्ड 4 इंदिरा गांधी वार्ड बालाजीनगर की यह सड़क शहरी क्षेत्र नहीं बल्कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र की सड़क हो।

इसी के चलते सीवर लाईन के द्वारा खोदे गये लगभग 10 फुट गहरे गड्डे जो चैम्बर के लिये खोदे गये उनकी फिलिंग सही तरीके से नहीं किये जाने से मिट्टी बैठ गई है। जिसमें अगर कोई बड़ा वाहन के साथ कोई भी मूक पशु या जनहानि भी हो सकती है। स्थानीय नागरिक संजय दुबे ने बताया कि सीवर लाईन से गड्डे इतने बड़े-बड़े हो गये है कि प्रतिदिन क्षेत्रवासी श्रमदान कर गड्ढों में बोल्डर एवं पत्थर डालते है। जिससे पुरवार कन्या शाला मार्ग में कोई अनहोनी घटना ना घटे। इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन एवं वार्ड के जनप्रतिनिधि के द्वारा कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम