Site icon Yashbharat.com

Seoni News: सिवनी में सेल्फी के चक्कर में एक युवक की गई जान, दूसरे को बचाया गया

17 10 2020 seoni dead body 20201017 164614

Seoni News सिवनी। सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरे युवक को बचा लिया गया। घटना छपारा वैनगंगा नदी के पास शनिवार सुबह की बताई जा रही है। डूबे युवक का शव करीब आठ घंटे बाद दोपहर 2.45 बजे रेस्क्यू दल के गोताखोरों का मिला।

छपारा की वैनगंगा नदी में शनिवार सुबह करीब 7 बजे छपारा के दो युवक मुकेश पुत्र सुरेश विशकर्मा (26) व गणेश पुत्र नारायण यादव (25) सेल्फी के लिए गए थे। इसी दौरान मुकेश अचानक नदी में पुल से नीचे गिर गया। उसे बचाने के लिए गणेश भी पुल से नीचे कूदा।

मुकेश को बचाने के चक्कर में गणेश भी डूबने लगा। इसी दौरान मौके पर मौजूद छपारा के युवक आशीष पुत्र पन्ना लाल ठाकुर (25) ने दोनों को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान गणेश को आशीष ने बचा लिया, लेकिन मुकेश गहरे पानी में डूब गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकेश की वैनगंगा नदी में काफी देर तलाश की।

छपारा थाना में पदस्थ एसआई एसडी सनोडिया ने बताया कि काफी देर तलाशी के बाद भी नदी में डूबे युवक का कोई सुराग नही लगा तो अधिकारियों की इसकी सूचना दी गई। सिवनी से रेस्क्यू टीम व गोताखोर छपारा पहुंचे। दोपहर 2.45 बजे युवक का शव वैनगंगा नदी में मिला। पीएम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है

Exit mobile version