Latestव्यापार

Sensex, Nifty Today: शेयर बाजार: 453 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 15 हजार के पार

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को मिश्रित वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 453.06 अंक (0.90 फीसदी) की तेजी के साथ 50,749.95 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 141.00 अंक यानी 0.95 फीसदी ऊपर 15,060.10 के स्तर पर खुला। 1154 शेयरों में तेजी आई, 248 शेयरों में गिरावट आई और 48 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विश्लेषकों का कहना है कि तीसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े सकारात्मक दायरे में पहुंचने से निवेशकों की धारणा बेहतर बनी हुई है। इसके साथ ही वैश्विक बाजारों में पिछले सप्ताह की उठापटक के बाद बॉन्ड बाजार में शांति लौटने से भी निवेशकों की खरीदारी बढ़ी है।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान शेयर हरे निशान पर खुले। शीर्श बढ़त वाले शेयरों मेंहींडाल्को, टाटा स्टील, एचडीएफसी, बीपीसीएल, और जेएसडब्ल्यू स्टील शामिल हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें मेटल, एफएमसीजी, आईटी, रियल्टी, मीडिया, बैंक, फार्मा, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 416.93 अंक (0.83 फीसदी) ऊपर 50,713.82 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 194.80 अंक (1.31 फीसदी) ऊपर 15,113.90 के स्तर पर था।

15 फरवरी से अब तक शीर्ष गिरावट वाले शेयर
15 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार उछाल देखा गया था, लेकिन इसके बाद बाजार में काफी अस्थिर दिखाई दी और निवेशकों ने विभिन्न शेयरों के लिए मिश्रित परिणाम देखे। आइए जानते हैं 15 फरवरी से अब तक बीएसई-500 पर शीर्ष 10 गिरावट वाले शेयर कौन से रहे।

  • आईओएल केममिकल एंड फार्मा लिमिटेड -15.96 फीसदी
    श्रीराम ट्रामसपोर्ट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड -15.22 फीसदी
    शिल्पा मेडिकेयर लिमिटेड -13.29 फीसदी
    महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड -11.56 फीसदी
    आईसीआईसीआई बैंक -11.31 फीसदी
    REC लिमिटेड -11.29 फीसदी
    एचडीएफसी -11.22 फीसदी
    इंफो एज (इंडिया) लिमिटेड -11.06 फीसदी
    बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड -11.02 फीसदी
    लार्सेन एंड ट्यूब्रो इंफोटेक लिमिटेड -10.72 फीसदी

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 296.31 अंक (0.59 फीसदी) की तेजी के साथ 50,146.15 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 87.80 अंक यानी 0.59 फीसदी ऊपर 14,849.30 के स्तर पर खुला था।

मंगलवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 447.05 अंक यानी 0.90 फीसदी की तेजी के साथ 50296.89 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 157.55 अंक यानी 1.07 फीसदी ऊपर 14919.10 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

Back to top button