Senioer Citizen को मोदी सरकार का Gift, एअर इंडिया फ्लाइट में अब लगेगा हाफ टिकट

air

Senioer Citizen केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हवाई यात्रा करने वाले बुजुर्ग यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है देश में 60 साल से ऊपर के किसी भी व्यक्ति को अब एअर इंडिया की टिकट आधे दाम में मिलेगी. विमानन मंत्रालय द्वारा बुधवार को इस बारे में जानकारी साझा की गई है

एअर इंडिया की वेबसाइट पर इस स्कीम के बारे में पूरी जानकारी दी गई है. जिनके मुताबिक, ये नियम लागू किए जाएंगे…

• भारतीय नागरिकता प्राप्त, भारत में स्था यी रूप से रहने वाले वरिष्ठ, नागरिक जो यात्रा की तिथि को 60 वर्ष के हो चुके हों
• इकोनॉमी केबिन में चुनी हुई बुकिंग श्रेणी के मूल किराये का 50%
• भारत में किसी भी सेक्टर की यात्रा के लिए
• टिकट जारी करने की तिथि से 1 वर्ष तक लागू
• सात दिन पहले टिकट बुक करने पर मान्य

आपको बता दें कि एअर इंडिया की ओर से इस तरह की स्कीम पहले भी चलाई जा रही थी, हालांकि अब मंत्रालय की ओर से मान्यता दी गई है.

आपको बता दें कि एअर इंडिया को सरकार प्राइवेट हाथों में देने की कोशिश कर रही है. हाल ही में ऐसी जानकारी आई थी कि टाटा ग्रुप एक बार फिर एअर इंडिया का संचालन कर सकता है. टाटा समूह ने एअर एशिया इंडिया के द्वारा यह ईओआई दाखिल किया है. एयर एशिया में टाटा समूह की बहुल हिस्सेदारी है

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श