अर्थशास्त्र विभाग में ‘विकसित भारत : चुनौतियाँ एवं अवसर’ विषय पर सेमिनार आयोजि
कटनी – शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. सुनील कुमार वाजपेयी के कुशल नेतृत्व एवं अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्य प्रो. सुनील कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत : चुनौतियाँ एवं अवसर’ विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना, उसकी आर्थिक एवं सामाजिक चुनौतियों तथा विकास की संभावनाओं से परिचित कराना था। कार्यक्रम में भारत की आर्थिक प्रगति, आत्मनिर्भरता, रोजगार सृजन, शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी नवाचार, महिला सशक्तिकरण, गरीबी उन्मूलन एवं समावेशी विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने तथा देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार त्रिपाठी, डॉ. अजय कुमार कुरिया, श्रीमती प्रियंका गुप्ता, डॉ. अपेक्षा मिश्रा एवं डॉ. मानसी निगम की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मंच संचालन अर्थशास्त्र विभाग की प्रथम सेमेस्टर की छात्रा सुशीला देवी ने किया।
सेमिनार में अर्थशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं सक्रियता के साथ सहभागिता की। विशेष रूप से एम.ए. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किए तथा विकसित भारत की अवधारणा को समझने में रुचि दिखाई।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को देश की वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों, विकास की चुनौतियों एवं उपलब्ध अवसरों का विश्लेषण करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस प्रकार सेमिनार ज्ञानवर्धक, विचारोत्तेजक एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी रहा।













