Promotion: दशकों से भर्ती शिक्षकों की पदोन्नति अटकने का मामला, 34 शिक्षकों की याचिका पर हाई कोर्ट ने शासन से 6 सप्ताह में मांगा जवाब

मध्य प्रदेश के शिक्षकों को बड़ा झटका- राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार विजेताओं की 'अतिरिक्त वेतनवृद्धि' बंद, स्कूल शिक्षा विभाग ने रद्द किए आदेश

Promotion: दशकों से भर्ती शिक्षकों की पदोन्नति अटकने का मामला, 34 शिक्षकों की याचिका पर हाई कोर्ट ने शासन से 6 सप्ताह में मांगा जवाब

जबलपुर / मध्य प्रदेश। दशकों पहले भर्ती हुए शिक्षकों की पदोन्नति एक नियम के चलते अटक जाने के मामले में 34 शिक्षकों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिकाकर्ताओं ने पदोन्नति के मार्ग में बाधक बन रहे नियम को समाप्त करने और उन्हें पदोन्नति का लाभ देने की मांग की है। मामले में प्रारंभिक सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने शासन को नोटिस जारी कर छह सप्ताह में जवाब तलब किया है।

प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025: नियम 49 लागू कराने की मांग को लेकर DPI परिसर में धरना जारी

1982 के नियमों के तहत 1986 से 2000 के बीच हुई थी भर्ती याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता अविनाश कुमार खरे के अनुसार, शिक्षा विभाग ने वर्ष 1982 के शिक्षक भर्ती नियमों के अंतर्गत वर्ष 1986 से 2000 के बीच शिक्षकों की भर्ती की थी। उस दौर में लेक्चरर, प्रधानाध्यापक हायर सेकेंडरी और प्रधानाध्यापक माध्यमिक स्कूल के लिए एक समान पात्रता निर्धारित होने के कारण कई शिक्षकों को माध्यमिक स्कूल का प्रधानाध्यापक नियुक्त किया गया था।

2007 और 2013 की नीतियों से पदोन्नति में आई विसंगति अधिवक्ता के मुताबिक, पहले नियुक्त हुए कई शिक्षक पदोन्नत होकर उच्च पदों पर पहुंच गए, लेकिन वर्ष 2007 और 2013 में भर्ती तथा पदोन्नति नीति में हुए बदलावों के कारण इन 34 शिक्षकों की पदोन्नति रुक गई। आरोप है कि आवश्यक पात्रता होने के बावजूद वे उच्च पदों पर नहीं पहुंच सके, जबकि उनके बाद भर्ती हुए शिक्षकों को पदोन्नति मिल गई। इसी असमानता और विसंगति को लेकर शिक्षकों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श