Sunday, April 26, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

Selfi Cost 100 Rupees: मंत्री ऊषा ठाकुर ने कहा : मेरे साथ सेल्फी लेने के लिए देना होंगे सौ रुपये

खंडवा । पर्यटन एवं संस्कृति तथा खंडवा जिले की प्रभारी मंत्री ऊषा ठाकुर ने खंडवा के दो दिवसीय दौरे के दौरान सेल्फी से समय खराब होने की नसीहत देते हुए हर सेल्फी पर सौ रुपये शुल्क लगाने की बात कही है।

रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पहुंची तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सेल्फी लेते नजर आए।

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेल्फी में वक्त बहुत खराब होता है। कई घंटे लग जाते हैं और हम सेल्फी व फोटो के कारण लेट हो जाते हैं। संगठनात्मक दृष्टि से यह विचार किया गया है कि हमारी मंडल कार्यकारिणी में जो जितनी सेल्फी लेंगा वह 100 रुपये का शुल्क के हिसाब से राशि कोषाध्यक्ष के पास जमा करेगा।

ताकि वह राशि संगठन के ही काम में आएं। इसके साथ ही मंत्री ने बुके की जगह बुक देकर सम्मान कीजिए करने की बात कही ताकि किताब किसी के काम आ सके। प्रभारी मंत्री ठाकुर की यह नसीहत इंटरनेट मीडिया में सुर्खी बनी हुई है।

भगवान झूलेलाल के जयकारों की गूंज के साथ प्रज्वलित हुई अखंड ज्योत

सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर क्षेत्र चालिहा महोत्सव के प्रथम दिवस भगवान झूलेलाल के जयकारों से गुंजायमान हुआ। इस दौरान उल्हासनगर की प्रसिद्ध शहनाई ने उत्सव के उत्साह को दुगना कर दिया। श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल सचिव हरीश आसवानी और प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि सिंधी समाजजनों द्वारा शुक्रवार से 40 दिन तक के कठिन उपवास रखे जा रहे है। महोत्सव के प्रथम दिन समाजजन भगवान झूलेलाल की पूजा- आराधना और दर्शनार्थ मंदिर पहुंचे। इस शुभ अवसर पर समाज के पंडित धर्मेंद्र शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ मध्य कलश की स्थापना कर अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई। अख्खाए आरती और पल्लव के दौरान देश-प्रदेश में पर्याप्त वर्षा की कामना की गई। समाज के युवाओं के घर शहनाईयां बजने की अरदास की गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम