FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

कटेझिरिया जंगल में सुरक्षाबलों का माओवादियों से आमना-सामना, बालाघाट में 800 जवानों की तैनाती; गोलीबारी जारी

कटेझिरिया जंगल में सुरक्षाबलों का माओवादियों से आमना-सामना, बालाघाट में 800 जवानों की तैनाती; गोलीबारी जारी

कटेझिरिया जंगल में सुरक्षाबलों का माओवादियों से आमना-सामना, बालाघाट में 800 जवानों की तैनाती; गोलीबारी जारी।  जिले के रूपझर थाना क्षेत्र के कटेझिरिया के जंगल में सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। सुरक्षा बल के जवानों और माओवादियों के बीच गोलीबारी जारी है।

जानकारी के अनुसार, कटेझिरिया क्षेत्र के जंगल में 6 से 8 माओवादियों के होने की संभावना है। गोलीबारी में अभी तक किसी भी माओवादी के ढेर होने या जवानों के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। जवानों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

सुरक्षा बल के जवानों और माओवादियों के बीच यह मुठभेड़ सोमवार-मंगलवार की रात से जारी है। जिसे देखते हुए जंगल में पुलिस ने सर्चिंग तेज कर दी है। सुरक्षा बल के करीब 800 जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। माओवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए जवानों और पुलिस की पार्टी जंगल में दाखिल हो चुकी है।

Back to top button