ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की क्षमता वृद्धि हेतु सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण कन्हवारा में संपन्न

ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की क्षमता वृद्धि हेतु सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण कन्हवारा में संपन्
कटनी -मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की क्षमता वृद्धि हेतु सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन विकासखंड के सेक्टर क्रमांक 3 कन्हवारा में नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसाइटी कटनी द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ग्राम सरपंच रतन आदिवासी ,उप सरपंच कमलेश चौधरी ,वरिष्ठ समाजसेवी केशव तोमर ,आनंद विभाग के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर अनिल कांबले और विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राम लखन चौधरी उपस्थित रहे। प्रशिक्षणकार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों स्वागत किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की अवधारणा — स्वैच्छिकता, सामूहिकता एवं स्वावलंबन — पर आधारित विषयों पर विस्तार से जानकारी देते हुए परिषद की योजनाओं से उपस्थित प्रतिभागियों को अवगत कराया। तत्पश्चात द्वितीय चरण में वरिष्ठ समाजसेवी श्री केशव तोमर ने समग्र ग्राम विकास विषय पर प्रशिक्षण देते हुए सर्वप्रथम उन्होंने प्रेरणादाई गीत,संगठन गढ़े चलो सुपंथ पर बढ़े चलो, भला हो जिसमे देश का वो काम सब किए चलो के माध्यम सेजानकारी देते हुए बताया कि समग्र ग्राम विकास के लिए ग्राम में बेसलाइन सर्वे कर ग्राम की आवश्यकताओं एवं समस्याओं की पहचान कर आपसी सहयोग से उनके समाधान का प्रयास करना जरूरी है। सभी उपस्थित प्रतिभागियों को चाहिए कि अपनी विरासत को जीवंत बनाए रखने के लिए आगे आकर समर्पण भाव से ग्राम विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि समुदाय के बीच में काम करने के लिए समन्वय बनाकर काम करना जरूरी है।
भोजन अंतराल के बाद स्वैच्छिक संगठनों के गठन एवं प्रबंधन विषय पर विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र द्वारा संस्था के पंजीयन, धारा 27-28, चालान एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
परामर्शदाता रामानुज पांडेय ने समितियों के उपस्थित प्रतिनिधियों को दस्तावेजीकरण के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए आवश्यक दस्तावेजों के संधारण एवं रखरखाव के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया, साथ ही मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम (CMCLDP)की विशेषताओं से अवगत कराया।
प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों को अतिथियों के माध्यम से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में नवांकुर संस्था के सेक्टर प्रभारी गनपत कोल ने उपस्थित अतिथियों , प्रतिभागियों एवं सहयोगी जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिवकुमार चौधरी, श्रीमती रूप बर्मन माया गुप्ता संगीता बर्मन,अवधेश तोमर जितेंद्र नामदेव ,अतुल पांडेय का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।








