Latestमध्यप्रदेश

दो एएसआई के कंधे पर लगा दूसरा स्टार, बने एसआई

कटनी। पुलिस विभाग में पदस्थ दो सहायक उपनिरीक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिला है। दोनों सहायक उपनिरीक्षकों की कार्यवाहक उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति हुई है।

पुलिस मुख्यालय से पदोन्नत सूची जारी होने के बाद आज पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन दोनों सहायक उपनिरीक्षकों के कंधे में दूसरा स्टार लगाकर पदोन्नति का लाभ दिलाया।

बताया जाता है कि पुलिस विभाग में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक कपिल सोनकर व सुशील कुमार प्राजापति को पुलिस मुख्यालय की पदोन्नति सूची में कार्यवाहक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। पुलिस मुख्यालय से पदोन्नति सूची जारी होने के बाद आज पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन दोनों सहायक उपनिरीक्षकों के कंधे पर दूसरा स्टार लगा कर पदोन्नति का लाभ दिलाया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम