Latest

निरंकारी मिशन द्वारा ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन‘ परियोजना का दूसरा चरण

प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना के दूसरे चरण का आयोजन दिनांक 25 फरवरी, 2024, दिन रविवार को प्रातः 08:00 बजे सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में

संत निरंकारी मण्डल कटनी द्वारा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल निकायों को संरक्षित करने के विकल्पों के विषय में जनमानस को जागृत करना है ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ भविष्य दिया जा सके ।इसी कड़ी में  दिनाक 25 फ़रवरी दिन रविवार सुबह 8 से 12 बजे तक तीन स्थानों पर यह अभियान चलाया गया खैबर लाइन तालाब मुक्ति धाम तालाब माधव नगर एवम बडवारा तालाब में यह जानकारी संयोजक महात्मा राजकुमार हेमनानी ने दी

बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की प्रेरणात्मक शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए संत निरंकारी मिशन द्वारा स्वच्छता अभियान के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का आरम्भ वर्ष 2023 में किया था। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल निकायों का संरक्षण, उनकी स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच ‘जागरूकता अभियान’ के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है।

img 20240225 wa00034302416190299062196

Back to top button