भीड़ से दूर सुकून की तलाश? भारत की ये 5 अंडररेटेड जगहें बना देंगी आपकी ट्रिप खास
भीड़ से दूर सुकून की तलाश? भारत की ये 5 अंडररेटेड जगहें बना देंगी आपकी ट्रिप खास
भीड़ से दूर सुकून की तलाश? भारत की ये 5 अंडररेटेड जगहें बना देंगी आपकी ट्रिप खास
भीड़ से दूर सुकून की तलाश? भारत की ये 5 अंडररेटेड जगहें बना देंगी आपकी ट्रिप खास, आज के समय में जब लोग भीड़भाड़ से दूर शांति और सुकून की तलाश में हैं, तब भारत की कुछ अंडररेटेड डेस्टिनेशन तेजी से लोगों का ध्यान खींच रही हैं। ये जगहें न सिर्फ प्राकृतिक रूप से खूबसूरत हैं, बल्कि यहां आपको भीड़ से दूर असली सुकून और लोकल कल्चर का अनुभव भी मिलता है।
भीड़ से दूर सुकून की तलाश? भारत की ये 5 अंडररेटेड जगहें बना देंगी आपकी ट्रिप खास
Tawang
अरुणाचल प्रदेश का तवांग अपनी बर्फीली पहाड़ियों, झीलों और मठों के लिए जाना जाता है। यहां का Tawang Monastery एशिया के सबसे बड़े मठों में से एक है। शांत माहौल और प्राकृतिक सुंदरता इसे परफेक्ट समर डेस्टिनेशन बनाते हैं।
Gokarna
अगर आप गोवा जैसी फील चाहते हैं लेकिन बिना भीड़ के, तो गोकर्ण आपके लिए बेस्ट है। यहां का Om Beach अपनी अनोखी आकृति और खूबसूरत सनसेट के लिए मशहूर है।
Majuli
ब्रह्मपुत्र नदी के बीच बसा माजुली दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। यहां की संस्कृति, हरियाली और सत्र (मठ) आपको एक अलग ही अनुभव देते हैं। तेंगापानिया में पिकनिक का मजा लेना बिल्कुल न भूलें।
Kausani
‘भारत का स्विट्जरलैंड’ कहे जाने वाले कौसानी से हिमालय की 300 किमी लंबी पर्वत श्रृंखला का शानदार नजारा दिखता है। चाय के बागान और शांत वातावरण इसे सुकून पसंद लोगों के लिए खास बनाते हैं।
Ziro Valley
हरी-भरी घाटियों और धान के खेतों से घिरी जीरो वैली अपनी अपातानी जनजाति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है। यहां का Ziro Music Festival भी काफी लोकप्रिय है।