Google में खोजा हत्या का तरीका फिर पिता को उतारा मौत के घाट, कलयुगी पुत्र हिरासत में
धार। मोबाइल Google में खोजा हत्या का तरीका फिर पिता को उतारा मौत के घाट यह फिल्मी कहानी नहीं हकीकत है धार की अमझेरा पुलिस ने हत्या के मामले में रविवार को खुलासा करते हुए अपने ही पिता की हत्या करने वाले पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। 18 साल के पुत्र ने अपने पिता को इसलिए मौत के घाट उतारा क्योंकि पिता उसे निकम्मा होने पर पत्नी के सामने ही ताना मारते थे। वहीं पैसे कमाने की चाह में पुत्र बड़ी छलांग लगाना चाहता था। वह कामयाब नहीं हो पाया।
सात अगस्त को अमझेरा के ग्राम बिजलिया खोदरा में एक व्यक्ति की लाश झोपडी में मिली थी। इसके बाद पुलिस जांच में जुटी। जांच में पाया गया कि आरोपित मुन्ना मोहनिया ने ही सूचनाकर्ता ने बताया कि मेरे पिता हेमराज मोहनिया की प्रतिदिन की तरह सुबह 6:30 बजे बिजलिया खोदरा के खेत पर गए थे। मुन्ना ने बताया था कि मेरे पिता की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी। सूचनाकर्ता की रिपोर्ट पर थाना अमझेरा पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।
पिता की बीमा राशि और संपत्ति हड़पने की चाह में इकलौते पुत्र ने ही पिता की कुल्हाड़ी मार कर हत्या की थी। यह बेटा पैसे की लालच में इतना निर्दयी हो गया था कि उसने करीब 25 दिन पहले से मोबाइल गूगल पर हत्या करने के तरीके खोजने लगा था। पुलिस को गुमराह करने के बाद पिता की हत्या के बाद पुत्र ने ही पुलिस को पिता की हत्या हो जाने की सूचना दी थी।

