तालाब में डूबने से स्कूली छात्र की हुई मौत मृतक छात्रा के परिजनों ने स्कूल के शिक्षकों पर लगाया लापरवाही का आरोप

कतालाब में डूबने से स्कूली छात्र की हुई मौत मृतक छात्रा के परिजनों ने स्कूल के शिक्षकों पर लगाया लापरवाही का आरो
कटनी। कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत करहिया कला नंबर-2 गाँव मे एक स्कूली छात्र की गांव के पास स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गई जानकारी के अनुसार अमर रजक पिता जितेंद्र रजक 9 वर्ष जो कि करहिया शासकीय स्कूल में तीसरी का छात्र था छात्र हर रोज की तरह है स्कूल गया हुआ था लेकिन दोपहर में उसका शव गांव के पास एक तालाब में मिला इस घटना से छात्र के परिजन स्तब्ध है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्कूल में मौजूद शिक्षक छात्र-छात्राओं का स्कूल में ध्यान नहीं रखते और छात्र-छात्राएं स्कूल से भाग जाते हैं
जानकारी लेने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जाता यह आरोप परिजनों ने लगाया है। इसी वजह से यह घटना घटित हुई है । पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर मृतक के शव को पीएम के लिए कटनी जिला अस्पताल भेजा है और घटना की जांच की जा रही है।








