School Closed News भीषण गर्मी के चलते एमपी के इन जिलों में बदली स्कूलों की टाइमिंग

School Closed News मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की टाइमिंग बच्चों को परेशान कर रही है। अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने में डर रहे हैं अब इसका असर दिखने लगा है। एमपी के ग्वालियर और जबलपुर में कलेक्टर ने स्कूलों की टाइमिंग चेंज की है। जारी आदेश में कहा गया कि
जिला गवालियर अंतर्गत ग्रीष्मकाल मैं तापमान 45°c होने एवं लू की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से जिले की समस्त शासकीय / अशासकीय विद्यालय(सी . बी. एस. ई. एम. पी. एस. ई. बी. आदि समस्त प्रकार के बोर्ड) के संचालन का समय प्रातः 7:00 से 12:00 बजे तक निर्धारित किया जाता है परीक्षाओं एवं मूल्यांकन का कार्य पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार यथावत संचालित संचालक रहेगा आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
इसी तरह जबलपुर में तापमान में लगातार हो रही वृद्धि के कारण छात्र- छात्राओं के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका के मद्देनजर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने आदेश जारी कर जिले के सभी स्कूलों में बुधवार 19 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे के मध्य अध्यापन का समय नियत किया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त तथा माध्यमिक शिक्षा मंडल, सीबीएसई एवं आईसीएसई से संबंद्ध शालाओं पर लागू होगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षायें पूर्व निर्धारित समय अनुसार ही संचालित होंगी।








