Wednesday, May 20, 2026
Latest:
विधानसभा चुनाव 2018

SC ने शनिवार को बहुमत परीक्षण के दिए आदेश, येदि बोले- पास करेंगे टेस्ट

नई दिल्ली/बेंगलुरु। कर्नाटक में गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले बीएस येदियुरप्पा को शनिवार को ही सदन में अपना बहुमत साबित करना होगा। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन करेंगे और कल विधानसभा का सत्र बुलाकर बहुमत भी साबित करेंगे।

उन्होंने कहा कि फ्लोर टेस्ट के लिए राज्यपाल को फाइल भेजेंगे और कल 11 बजे से सदन का सत्र बुलाने के लिए अपील करेंगे।

इससे पहले शुक्रवार को राज्यपाल के फैसले को लेकर कांग्रेस और जेडीएस द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई को आगे बढ़ाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा की दलील को खारिज करते हुए शनिवार को शाम 4 बजे ही फ्लोर टेस्ट करने के आदेश दिए हैं। हालांकि, भाजपा के वकील मुकुल रोहतगी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि हमे वक्त चाहिए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply