Site icon Yashbharat.com

SBI Life ने भी लॉन्च किया आरोग्य संजीवनी स्वास्थ्य बीमा

SBI life insurance

मुम्बई। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए SBI Life ने भी आरोग्य संजीवनी स्वास्थ्य बीमा लांच कर दिया है। यह बीमा काफी किफायती है और SBI Life द्वारा लांच किए जाने से ग्रामीण भारत के लोग भी इसका फायदा उठा सकेंगे। भारत में 50 फीसद लोगों के पास हेल्थ इंश्योरेंस नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए बीमा क्षेत्र के नियामक इरडा ने स्टैंडर्ड हेल्थ कवर पॉलिसी आरोग्य संजीवनी की प्लानिंग तैयार की है। सभी बीमा कंपनियों को अपने स्वास्थ्य बीमा प्रोडक्ट में आरोग्य संजीवनी को शामिल करना जरूरी है। इस साल पहली अप्रैल से इसे शुरू किया गया है।

ये है आरोग्य संजीवनी स्वास्थ्य बीमा

आरोग्य संजीवनी स्वास्थ्य बीमा के तहत सभी बीमा कंपनियां को 1 लाख रुपये का न्यूनतम कवरेज देना होता है और अधिकतम कवरेज 5 लाख रुपए का है। यह पॉलिसी इंडिविजुअल और फैमिली फ्लोटर दोनों आधार पर उपलब्ध होगी। 18 से 65 साल का कोई भी शख्स यह पॉलसी ले सकता है। इसके कवर में कोरोना वायरस का इलाज भी शामिल है, ताकि इस पॉलिसी को लेने वालों को अलग से कोरोना कवर नहीं लेना पड़े।

Exit mobile version