FEATUREDराष्ट्रीय

SBI Home Loan Festive Offers: त्योहारी सीजन में SBI का बड़ा ऑफ, मिल रही होम लोन पर छूट

SBI Home Loan Festive Offers: त्योहारी सीजन को देखते हुए देश के कई बड़े बैंक ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स की पेशकश कर रहे हैं। इसी कड़ी में देश का सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) घर खरीदारों के लिए बेहद आकर्षक ऑफर लेकर आया है। बैंक ने अपने ग्राहकों को होम लोन की दरों में 0.25 प्रतिशत तक की छूट देने की घोषणा की है।

इस घोषणा के अनुसार, SBI के होम लोन ग्राहकों को 75 लाख रुपये तक का घर खरीदने के लिए 0.25 प्रतिशत की ब्याज में छूट मिलेगी। यह छूट सिबिल स्कोर पर आधारित होगी और YONO App के माध्यम से आवेदन करने पर मिलेगी। SBI द्वारा हाल ही में की गई फेस्टिव ऑफर्स की घोषणा के तहत बैंक देशभर में 30 लाख रुपए से दो करोड़ रुपए तक के होम लोन पर क्रेडिट स्कोर के आधार पर 0.10 प्रतिशत के स्थान पर 0.20 प्रतिशत तक की छूट प्रदान करेगा। यह छूट देश की आठ मेट्रो शहरों में तीन करोड़ रुपए तक के होम लोन ग्राहकों को भी मिलेगी। वहीं, YONO App के जरिए आवेदन करने पर सभी होम लोन पर 0.5 प्रतिशत छूट अतिरिक्त मिलेगी।

 

भारतीय स्टेट बैंक 30 लाख रुपए तक के होम लोन पर काफी कम ब्याज दर ऑफर कर रहा है। यहां ब्याज दर की शुरुआत 6.90 प्रतिशत से होती है। वहीं, 30 लाख रुपए से ऊपर के होम लोन पर ब्याज दर सात प्रतिशत लागू होगी। SBI ने कार लोन, गोल्ड लोन और पर्सनल लोन पर प्रोसेसिंग फीस में 100 प्रतिशत की छूट की घोषणा अपने स्पेशल ऑफर में पहले से ही की हुई है।

बैंक के रिटेल ग्राहकों को 7.5 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर कार लोन मिल रहा है। वहीं, इस त्योहारी सीजन में बैंक द्वारा गोल्ड लोन और पर्सनल लोन ग्राहकों को क्रमशः 7.5 प्रतिशत और 9.6 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश की गई है।

Back to top button