FEATURED

SBI के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द ही HDFC और ICICI भी देंगे ये राहत!

Sbi भारतीय स्टेट बैंक SBI कोरोना की वजह से प्रभावित हुए अपने रिटेल कर्जदारों और होम लोन लेने वालों को राहत (SBI loan restructuring) दी है।

बैंक या तो दो साल यानी 24 महीने तक का मोराटोरियम मुहैया कराएगा या फिर लोन को रीस्ट्रक्चर कर के उसकी अवधि को 2 साल तक के लिए बढ़ाएगा।

भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर सीएस शेट्टी ने इस स्कीम की घोषणा करते हुए कहा कि रीस्ट्रक्चरिंग की अवधि इस बात पर निर्भर करेगी कि कोरोना से प्रभावित शख्स की आमदनी कब से शुरू हो सकती है या फिर कब तक वह दोबारा नौकरी पर लग सकते हैं।

किसे मिलेगी ये सुविधा

भारतीय स्टेट बैंक की ये सुविधा उन लोगों को मिलेगी, जिन्होंने 1 मार्च 2020 से पहले लोन लिया हुआ है और कोरोना के चलते लॉकडाउन की वजह से उनकी आमदनी प्रभावित हुई है। हालांकि, कर्जदारों को ये साबित करना होगा कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से उनकी आमदनी प्रभावित हुई है। यानी ऐसा ना समझें कि हर ग्राहक इस सुविधा का फायदा उठा सकता है।

Back to top button