शेर से मालिक की जान बचाई भैंसों के झुंड ने, हमला करते ही खदेड़ दिया
शेर से मालिक की जान बचाई भैंसों के झुंड ने, हमला करते ही खदेड़ दिया

सिवनी। वनमंडल के खवासा वन परिक्षेत्र अंतर्गत खंडासा जंगल में रविवार शाम जंगल में मवेशियों को चरा रहे एक 57 वर्षीय वृद्ध चरवाहे रामा बोपटे (गौली) पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया।
बाघ चरवाहे को दबोचकर अपना शिकार बनाता, इससे पहले जंगल में चर रही भैंसों ने बाघ की ओर दौड़ लगाकर चरवाहे (मवेशी मालिक) की जान बचा ली। इसे इंसान व पालतु जानवराें के बीच गहरा रिश्ता ही कहा जाएगा, जहां हमलावर बाघ को मवेशियों ने जंगल लौटने पर मजबूर कर दिया।
भैसों के आक्रमक होते ही बाघ को पीछे हट गया, जिससे घायल चरवाहे रामा गौली ने मौके से भागकर अपनी जान बचा ली। खवासा वन परिक्षेत्र अधिकारी घनश्याम चतुर्वेदी ने नईदुनिया को बताया कि रविवार को खंडासा टोला निवासी रामा गौली 7 जुलाई की शाम करीब 4 बजे खंडासा जंगल में मवेशी चरा रहा था। जंगल गए मवेशियों में चरवाहा रामा गौली की कुछ भैंस और अन्य जानवर भी थे।








