Satta: बालाजी नगर में पुरवार स्कूल के पास बिछी थी बिसात एक दर्जन जुआरियों से 68 हजार 500 रूपए बरामद
कटनी। बालाजी नगर में पुरवार स्कूल के पास बिछी थी बिसात एक दर्जन जुआरियों से 68 हजार 500 रूपए बरामद हुए। कुठला पुलिस ने बालाजी नगर स्थित पुरवार के पास जुआ खेल रहे एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। जुआफड़ से 68 हजार 500 रूपए की जप्ती बनाई गई है।
इस संबंध में कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि बालाजी नगर में पुरवार स्कूल के पास जुआफड़ संचालित होने की जानकारी मुखबिरों से मिली थी।
मुखबिरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां एक दर्जन युवक जुआ खेलते पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जिसमें शिवनगर निवासी राजू सोनी पिता किशनलाल सोनी, दुबे कालोनी निवासी संदीप पिता शंभू दयाल सोनी, जालपा वार्ड निवासी अमित पिता द्वारका प्रसाद निषाद, रघुनाथगंज निवासी विवेक गुप्ता पिता रामप्रसाद गुप्ता, गांधीगंज निवासी दीपक पिता हनुमान प्रसाद कचेर, नईबस्ती निवासी रंगेश गट्टानी पिता विजय गट्टानी, गांधीगंज निवासी मुनेश पिता ठाकुर दास लहरिया, रघुनाथगंज निवासी प्रकाश अग्रहरी पिता स्वर्गीय फू लचंद अग्रहरी, घंटाघर क्षेत्र निवासी अभिषेक सोनी जिता आर्यन सोनी, केसीएस स्कूल के पास निवासी मनीष पिता ऋषि जैन व नईबस्ती निवासी विक्की पिता संतोष सिंह ठाकुर शामिल है। सभी आरोपियों के पास से 52 ताश पत्ते व 69 हजार 500 रूपए नगद बरामद किए गए हैं। सभी के विरूद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।