Sarso tel: सरसों तेल की भारी दर वृद्धि-हरियाणा में BPL/AAY परिवारों के लिए दोगुनी कीमत पर PDS तेल

Khane Ka Tel Sasta: खाने का तेल और दाल पर सरकार का सुपर प्लान, ऐसे कम होगा नुकसान

Sarso tel: सरसों तेल की भारी दर वृद्धि-हरियाणा में BPL/AAY परिवारों के लिए दोगुनी कीमत पर PDS तेल।देश में मंहगाई पहले ही बढ़ी हुई है।  इसी बीच हरियाणा में गरीबी रेखा से नीचे जीवन जीने वाले परिवारों को एक बड़ा झटका लगा है. हरियाणा में सरसों के तेल के दामों में बढ़ोतरी हो गई है. राज्य में सरकरी राशन डिपुओं पर अभी तक जो दो लीटर फोर्टिफाइड सरसों का तेल हर माह 40 रुपये में मिलता था. अब वो 100 रुपये में मिलेगा. यानी सरसों के तेल के दाम में तकरीबन 150 फीसदी की वृद्धि हुई है

Sarso tel: सरसों तेल की भारी दर वृद्धि-हरियाणा में BPL/AAY परिवारों के लिए दोगुनी कीमत पर PDS तेल

अब राज्य में गरीबी रेखा से नीचे जीवन जीने वाले 48 लाख से ज्यादा परिवारों को बढ़ी कीमत पर तेल खरीदना होगा. वहीं एक लीटर तेल इन परिवारों को 30 रुपये में मिलेगा. अगर कोई परिवार दो लीटर सरसों तेल लेना चाहता है, तो उसे 100 रुपये देने होंगे. बढ़ी कीमतें तुरंत लागू कर दी जाएंगी. सभी राशन डीपुओं पर जुलाई से तेल बढ़ी हुई राशि पर मिलेगा.

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जारी किया आदेश

इसे लेकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक ने मंगलवर को आदेश जारी कर दिया. जिले में जितने भी खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हैं सबको राशन डिपोधारक उपभोक्ताओं से बढ़ी राशि लेने के लिए निर्देशित किया गया है. वहीं राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश में सात साल में सरसों के तेल के दाम माामूली रूप से बढ़े हैं.

इसे भी पढ़ें-  MP Police Leave Rules: मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों की ऑफलाइन छुट्टी पर पूरी तरह रोक, अब सिर्फ EHRMS सिस्टम से ही मिलेगा अवकाश

इसलिए राज्य में बढ़े तेल के दाम

राजेश नागर ने कहा कि सरसों के तेल के दाम इसलिए बढ़ाए गए हैं, क्योंकि सरसों की खरीद और तेल की पिड़ाई पर लागत बहुत अधिक आ रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि एक गरीब परिवार के घर में एक लीटर तेल में खाना बन जाता है. खाना बनाने के लिए एक लीटर तेल से अधिक नहीं लगता है. ऐसे में पहले एक लीटर तेल की खरीद पर सिर्फ 10 रुपये बढ़े हैं.

खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री ने कहा कि अगर किसी को दो लीटर तेल की जरूरत है, तो उसे 100 रुपये देने होंगे. वहीं राज्य के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरसों के तेल के दाम बढ़ाने पर विरोध जतया है।Sarso tel: सरसों तेल की भारी दर वृद्धि-हरियाणा में BPL/AAY परिवारों के लिए दोगुनी कीमत पर PDS तेल