मंत्रालय से प्राप्त आकड़ों के अनुसार देश भर के विश्वविद्यालयों में कुल 6229 टीचिंग पद रिक्त हैं।
इनमें से 1012 अनुसूचित जाति 592 अनुसूचित जनजाति 1767 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) 805 ईडब्ल्यूएस और 350 दिव्यांग श्रेणी के रिक्त हैं। वहींशेष जनरल कटेगरी के पद हैं।
शिक्षा मंत्री ने इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से कहा वे अपने विश्वविद्यालयों में खेलों को प्रोत्साहित करें, जिससे देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिल सके। साथ ही शिक्षामंत्री ने 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन पर भी चर्चा की। वहीं शैक्षणिक सत्र के संबंध में कहा कि यूनिवर्सिटी जल्द ही परीक्षा और दाखिले की प्रक्रिया पूरी करें।
