FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

ग्रोथ हार्मोन की कमी से नहीं रुका सनथ का जुनून, मंत्री ने की तारीफ

ग्रोथ हार्मोन की कमी से नहीं रुका सनथ का जुनून, मंत्री ने की तारीफ। भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, इसका प्रमाण आंध्र प्रदेश के सफरू सनथ कुमार ने दिया है। जिला परिषद स्कूल पेनामालुरु में पढ़ने वाले 10वीं के छात्र सनथ कुमार ने क्रोमबुक के उपयोग से सबको चौंका दिया। ग्रोथ हार्मोन की कमी से जूझते सनथ की इस उपलब्धि से राज्य के मंत्री नारा लोकेश गारू भी प्रभावित हुए और उन्हें बधाई देने के लिए बुलाया।

ऑनलाइन कक्षाओं में क्रोमबुक उपयोग

सनथ ने बताया कि वह अपनी पढ़ाई और ऑनलाइन कक्षाओं में क्रोमबुक का कुशलता से उपयोग करते हैं। ग्रोथ हार्मोन की कमी से जूझते हुए भी उन्होंने अपनी लगन से प्रेरणा दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सनथ ने मंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि लोकेश गारू नई पीढ़ी की समस्याओं को समझते हैं।

क्या होता है क्रोमबुक

क्रोमबुक एक प्रकार का लैपटॉप या टैबलेट है, जो गूगल के क्रोम ओएस (Chrome OS) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसे मुख्य रूप से इंटरनेट ब्राउजिंग, ऑनलाइन वर्क और क्लाउड-बेस्ड एप्लिकेशन के लिए डिज़ाइन किया गया है।

यह ऑनलाइन क्लास और ई-लर्निंग के लिए स्टूडेंट्स के लिए उपयोगी होता है। इसमें गूगल के ऐप्स जैसे गूगल डॉक्स, शीट्स, स्लाइड्स आदि का उपयोग होता है। इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर से अन्य ऐप्स डाउनलोड किए जा सकते हैं।

84,426 चित्रों में भगवद गीता के 700 श्लोक

इससे पहले कर्नाटक के मंगलुरु में स्वरूप अध्ययन केंद्र के 12 वर्षीय छात्र प्रसन्न कुमार डीपी ने भगवद गीता के 700 श्लोकों को 84,426 चित्रों के माध्यम से चित्रित कर अनोखा रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने ढाई महीने की मेहनत से 1,400 पंक्तियों में गीता को हार्डबोर्ड शीट पर उतारा।

इस उपलब्धि ने उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह दिलाई। शिवमोग्गा के प्रसन्न कुमार की यह कला समर्पण और प्रतिभा का अद्भुत उदाहरण है। ग्रोथ हार्मोन की कमी से नहीं रुका सनथ का जुनून, मंत्री ने की तारीफ

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम