Site icon Yashbharat.com

sahkari samiti chunav: MP में 8 वर्ष बाद होंगे 5 चरणों में सहकारी समितियों के चुनाव

Krishi Yantrikaran Yojana 2

sahkari samiti chunav: MP में 8 वर्ष बाद होंगे 5 चरणों में सहकारी समितियों के चुनाव। मध्य प्रदेश में आठ साल बाद प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के चुनाव 1 मई से 7 सितंबर 2025 तक होंगे। चुनाव पांच चरणों में होंगे, और यह गैर-दलीय आधार पर होंगे, हालांकि कांग्रेस और भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव का उद्देश्य सहकारिता क्षेत्र में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करना है।  मध्य प्रदेश में 50 लाख से अधिक किसानों की सदस्यता वाली प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पीएसीएस) के चुनाव आठ वर्ष के लंबे अंतराल के बाद अब होने जा रहे हैं। हाई कोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद राज्य सरकार ने इन चुनावों को प्राथमिकता दी है।

sahkari samiti chunav
महाधिवक्ता कार्यालय ने इसे अति आवश्यक बताते हुए पांच चरणों में चुनाव कराने का फैसला किया है, जो एक मई से सात सितंबर 2025 के बीच संपन्न होंगे। यह चुनाव गैर दलीय आधार पर होंगे, लेकिन कांग्रेस और भाजपा ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Exit mobile version