Latest

Sagar Corona Update: सागर में फिर कोरोना का कहर, मंत्री गोविंद राजपूत समेत मिले 15 पॉजिटिव

सागर यशभारत ( संभागीय ब्यूरो)। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का असर अब सागर में भी दिखने लगा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में राज्य शासन के मंत्री समेत 15 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

इसके पहले पिछले 3 दिनों में हरदिन 5 पॉजिटिव मरीज मिल रहे थे। राज्य सरकार के राजस्व और परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत ने स्वयं ही ट्वीट कर खुद के पॉजिटिव होने की पुष्टि की है।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में बायोरॉजिकल लैब के इंचार्ज डॉ सुमित रावत ने यशभारत के संभागीय ब्यूरो को बताया कि बीएमसी की लैब में प्राप्त नमूनों में आज 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इनमे 34 वर्षीय महिला इतवारी वार्ड, 15 वर्षीय युवती मोतीनगर, 46 वर्षीय पुरुष मकरोनिया के दूरसंचार कॉलोनी, 24 वर्षीय महिला व 32 वर्षीय पुरुष सागर कैंट, 59 वर्षीय पुरुष क्रिश्चियन कॉलोनी, 29 व 37 वर्षीय महिला, 11 वर्षीय बालक तथा 39 वर्षीय पुरुष एमआरसी कैंट, 22 वर्षीय युवती बीएमसी स्टूडेंट, 65 वर्षीय पुरूष इतवारी टौरी, 19 वर्षीय युवक बांदरी के ग्राम बिजरी, 24 वर्षीय पुरुष शाहपुर, 12 वर्षीय बालिका देवरी से पॉजिटिव मिले हैं।

Back to top button