अंतराष्ट्रीय

Russia Graha Yudh: वैगनर ग्रुप ने रूस के रोस्तोव शहर पर किया कब्जा, सेना और प्रिगोझिन के लड़ाकों में लड़ाई शुरू

Russia Graha Yudh: वैगनर ग्रुप ने रूस के रोस्तोव शहर पर किया कब्जा, सेना और प्रिगोझिन के लड़ाकों में लड़ाई शुरू वैगनर ग्रुप चीफ येवगेनी प्रिगोझिन के बगावत के एलान के बाद रूस में रूसी सेना और वैगनर ग्रुप के लड़ाकों में लड़ाई शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वैगनर ग्रुप के लड़ाके रोस्तोव शहर में दाखिल हो गए हैं।

येवगेनी प्रिगोझिन ने रूस के रक्षा मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं और रूसी सेना के मुख्यालय पर हमले का एलान किया। जिसके बाद रूसी सेना के मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस के पावलोवस्क जिले में भी रूसी सेना और वैगनर ग्रुप के लड़ाकों में झड़प की खबर है। येवगेनी प्रिगोझिन ने अपने ऑडियो संदेश में कहा है कि वह और उसके 25 हजार मजबूत लड़ाके रूस के लोगों के लिए मरने के लिए तैयार हैं।

रूस के रोस्तोव शहर में वैगनर ग्रुप के लड़ाके दाखिल हो गए हैं। रोस्तोव शहर की सड़कों पर टैंक और हथियारबंद सैनिक दिखाई दे रहे हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

येवगेनी प्रिगोझिन ने सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में आरोप लगाया है कि रूसी रक्षा मंत्री के आदेश पर रूस के युद्धक विमानों ने उसके वैगनर ग्रुप के लड़ाकों पर बम बरसाए हैं। साथ ही वैगनर ग्रुप के काफिले को भी निशाना बनाया गया, जिसमें वैगनर ग्रुप के कई लड़ाके मारे गए हैं। प्रिगोझिन ने कहा है कि यह बगावत नहीं है बल्कि न्याय की लड़ाई है।

Back to top button