Sunday, April 19, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

ग्रामीण अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह ने बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक ग्रामों का दौरा कर कार्यकर्त्ता ग्रामीणों की सुनी समस्याए 

ग्रामीण अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह ने बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक ग्रामों का दौरा कर कार्यकर्त्ता ग्रामीणों की सुनी समस्याए

 

 

कटनी। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह ने बुधवार को बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आधा दर्जन से अधिक ग्रामों का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत रीठी ब्लाक के ग्राम उमरिया पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होकर पार्टी को जमीन स्तर पर मजबूत करने का बात कही।इस दौरान उन्होंने गांव की एक चौपाल में लोगों से संवाद किया।इस मौके पर गांव वृद्ध महिला गुलाब रानी ने रोते बिलखते हुए अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि वह अपने घर पर अकेली रहती है।इन दिनों गांव में पीने के पानी तक नहीं मिल पा रहा। गांव के अधिकांश हैंडपंप बिगड़े पड़े हैं घर में भी नल का पानी नहीं आ रहा है जिससे इस भीषण गर्मी बहुत परेशान होना पड़ रहा है। वृद्ध महिला व्यथा सुनकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावुक हो गए और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल मोबाइल फोन के जरिए उमरिया गांव के हैंडपंपों को चुस्त-दुरुस्त करते हुए ग्रामीणों को बेहतर पेयजल उपलब्ध कराने की बात कही।इसके बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्राम मुहास, भरतपुर,पटेहरा,खाम, मझगवां तथा करहिया पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर ग्रामीण क्षेत्रों व्याप्त जन समस्याओं को उठाते हुए भाजपा सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शन करने की बात कही जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण हो सकें। जिला कांग्रेस अध्यक्ष के दौरे के दौरान रीठी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नदीम खान, घनश्याम लोधी, गोपाल पटेल, रज्जू पटेल, अज्जू पटेल, विनोद चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे‌।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि