Ruk Jana Nahi 10th 12th Result 2023: कभी भी घोषित हो सकते हैं रूक जाना नहीं 10वीं-12वीं के नतीजे, एक क्लिक पर करें चेक

Ruk Jana Nahi 10th 12th Result 2023: कभी भी घोषित हो सकते हैं रूक जाना नहीं 10वीं-12वीं के नतीजे, एक क्लिक पर करें चेक रुक जाना नहीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किए जाने हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, MPSOS द्वारा नतीजों की घोषणा कभी भी की जा सकती है। हालांकि बोर्ड की तरफ से आधिकारिक तौर पर रिजल्ट की तारीख और समय का एलान नहीं किया गया है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर नजर बनाए रखें।
MPSOS Result 2023: कहां और कैसे देखें रिजल्ट?
छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाना होगा। यहां होम पेज पर रूक जाना नहीं योजना सेक्शन में एक्टिव रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नए पेज पर संबंधित एग्जाम के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देख पाएंगे।
MPSOS Result 2023: कब आयोजित की गई थी परीक्षा
रूक जाना नहीं 10वीं की परीक्षा 5 से 24 जून और 12वीं की परीक्षा 1 से 30 जून के बीच आयोजित की गई थी। एग्जाम दो सेशन में आयोजित किया जाता है। पहला सेशन जून में दूसरे दिसंबर में आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा में फेल छात्रों को एक और मौका दिया जाता है। पिछले वर्ष इस योजना के तहत कक्षा 12वीं में 41.04 फीसदी अभ्यर्थी पास हुए थे।








