Latestमध्यप्रदेश

RSS संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रभाकर केलकर का 71 वर्ष की उम्र में निधन

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व भारतीय किसान के संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकर राव केलकर का लंबी बीमारी के बाद 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

एक महीने पहले प्रभाकर राव केलकर को कोराना हुआ था,कोराना के बाद वे पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाए और उपचार के दौरान राजधानी के निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

प्रभाकर केलकर के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए भारतीय किसान संघ के प्रदेश कार्यालय में रखा गया था। उनका अंतिम संस्कार 31 अक्टूबर को उज्जैन के चक्रतीर्थ मुक्तिधाम में किया जाएगा। श्री केलकर के निधन का समाचार मिलते ही संघ के स्वयंसेवकों व किसान संघ के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई।

प्रभाकर केलकर के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भारतीय किसान संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित, मध्य प्रांत के संगठन मंत्री मनीष शर्मा,युवा वाहीनी के प्रांत प्रमुख राहुल धूत ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ,पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे सहित अन्य लोगों ने प्रभाकर केलकर ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया था।

प्रखर वक्ता व कुशल संघटक स्व. श्री केलकर ने प्रचारक जीवन का लम्बा समय मध्यप्रदेश में कार्य करते हुए गुजारा था। मध्यप्रदेश में उनके तैयार किए हुए हजारों कार्यकर्ता आज राष्ट्रकार्य में जुटे हुए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम