katniमध्यप्रदेश
कृषि उपज मंडी की नालियों में बजबजा रहीं सड़ी सब्जियां, व्यापारी, उपभोक्ता व किसान सभी बदबू से परेशान

कृषि उपज मंडी की नालियों में बजबजा रहीं सड़ी सब्जियां, व्यापारी, उपभोक्ता व किसान सभी बदबू से परेशा
कटनी(यशभारत.काम)। पहरूआ स्थित कृषि उपज मंडी में थोक सब्जी कारोबार शुरू होने के बाद से मंडी परिसर की नालियां सड़ी सब्जियों से बजबजा रहीं हैं। यहां सब्जी कारोबार करने वाले अधिकांश सब्जी कारोबारी नालियों में ही सड़ी सब्जियां फेंक देते हैं। अगर किसी ने मना किया तो उनके साथ सब्जी कारोबारी अभद्रता भी करते हैं। इसकी पूरी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मंडी सचिव, कलेक्टर व एसडीएम को भी दी गई है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसमें से कृषि उपज मंडी में आने वाले उपभोक्ता एवं विक्रेता सहित किसान बस बजती नालियों से उठने वाली बदबू से परेशान हैं।








