Latest

देवास में ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का भंडाफोड़: शादी के अगले ही दिन गहने और नकदी लेकर हुई फरार; पुलिस ने फर्जी दुल्हन समेत 6 को दबोचा, राजगढ़ और इंदौर से हुई गिरफ्तारी

देवास में ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का भंडाफोड़: शादी के अगले ही दिन गहने और नकदी लेकर हुई फरार; पुलिस ने फर्जी दुल्हन समेत 6 को दबोचा, राजगढ़ और इंदौर से हुई गिरफ्तारी। शादियों के सीजन में धोखाधड़ी करने वाला एक शातिर गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। यह गैंग उन परिवारों को निशाना बनाता था जिनके बेटों की शादी नहीं हो पा रही थी। नाहर दरवाजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी दुल्हन सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

देवास में ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का भंडाफोड़: शादी के अगले ही दिन गहने और नकदी लेकर हुई फरार; पुलिस ने फर्जी दुल्हन समेत 6 को दबोचा, राजगढ़ और इंदौर से हुई गिरफ्तारी

2 लाख में तय हुआ था ‘रिश्ता’

मामले का खुलासा तब हुआ जब फरियादी जानकीलाल पुवाड़िया ने 8 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जानकीलाल के बेटे अमन की शादी नहीं हो रही थी। अतरसिंह नामक बिचौलिए ने 2 लाख रुपये के बदले शादी कराने का सौदा किया।  अतरसिंह फरियादी को राजगढ़ के जीरापुर ले गया, जहां फर्जी दुल्हन और उसकी कथित ‘मौसी’ से मिलवाकर रिश्ता पक्का करवाया गया।  शादी संपन्न हुई, लेकिन अगले ही दिन दुल्हन मौका पाकर घर से नकदी और कीमती सामान समेटकर रफूचक्कर हो गई।

पुलिस की कार्रवाई: राजगढ़ से इंदौर तक दबिश

शिकायत मिलते ही नाहर दरवाजा पुलिस की टीम सक्रिय हुई और मुखबिरों की सूचना पर घेराबंदी की गई। पुलिस ने राजगढ़ और इंदौर में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर फर्जी दुल्हन और गिरोह के 5 अन्य सदस्यों (कुल 6 आरोपी) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 18 हजार 500 रुपये नकद और कुछ गहने बरामद किए गए हैं। पुलिस को अंदेशा है कि इस गिरोह ने प्रदेश के अन्य जिलों में भी कई लोगों को अपना शिकार बनाया है।

सावधान रहने की अपील

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अनजान बिचौलियों के माध्यम से शादी तय करते समय पूरी सावधानी बरतें। बिना जांच-पड़ताल और पहचान पत्र देखे रुपयों का लेनदेन न करें। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इनके नेटवर्क का पूरा खुलासा हो सके।

Back to top button