Site icon Yashbharat.com

Road Accident मक्सी रोड पर भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, 15 घायल

18 05 2023 accident in mp shajapur1 18 5 2023 2023518 82631

Road Accident मध्यप्रदेश के उज्जैन के मक्सी रोड पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हैं। बुधवार रात UP के माधवगढ़ जालौन और गोरा भूपका में रहने वाला प्रजापति परिवार कानपुर से अहमदाबाद एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। देर रात करीब 3:30 बजे शाजापुर से मक्सी उज्जैन मार्ग पर दोंगता के समीप बस की सामने की ओर से आ रहे एक कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हैं। घटना की जानकारी लगते ही मक्सी थाना प्रभारी गोपाल सिंह चौहान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर बड़ी मशक्कत से घायलों और मृतकों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

बस में 60 से 62 सवारियां थीं

बुधवार रात को शारदा ट्रेवल्स की बस UP75  AT 4799 सामने की ओर से आ रहे एक ट्राले से जा टकराई थी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो लोगों ने गुरुवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि अन्य 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घटना के समय बस में 60 से 62 सवारियां सफर कर रही थीं। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों में रामजानकी, मीरा समेत तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। जबकि एक मां बेटी की उज्जैन के अस्पताल में मौत हुई है। इस दुर्घटना में संदीप (25), अमित (28), परमात्मा (50), नीरू (22), कौश्लया (38), शीला (32), पुष्पा देवी (40), अंजली (13), काजल (16), गोपाल (25), केदार सिंह (34), गोपाल पोरवाल (30), राम किलोनी (51) घायल हुए हैं।

Exit mobile version