Friday, May 15, 2026
Latest:
FEATURED

Road Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी और बच्ची को रौंदा, मौत

राजगढ़। राजगढ़ जिले के ब्यावरा आगरा मुंबई राजमार्ग बाय पास पर बड़ा हादसा (Road Accident) हो गया। हाइवे (Highway) पर जा रहे तेज रफ्तार कन्टेनर ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिसमें सवार पति और पत्नी और तीन वर्षीय बच्ची को ट्रक ने रौंद डाला।

तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आनन-फानन में कन्टेनर ट्रक चालक मौके से कंटेनर छोड़ फरार हो गया। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना ब्यावरा पुलिस को दी जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया।

जानकारी के मुताबिक ब्यावरा के आगरा मुम्बई राजमार्ग के बायपास पर ब्यावरा के पास काचरी गाँव के निवासी कालू (53) अपनी पत्नी रामकन्या बाई (50) और तीन वर्षीय नातिन जीविका के साथ एक बाइक पर सवार होकर भाटखेड़ी गाव में सत्संग सुनने जा रहे थे।

इसी दौरान उनकी बाइक ब्यावरा के बायपास के समीप अनियंत्रित हो कर फिसल गई, जिससे बाइक पर सवार पति, पत्नी और मासूम बच्ची सड़क पर गिर गए वहीं बाइक के पीछे से आ रहा तेज रफ्तार कन्टेनर ट्रक ने बाइक सवार तीनों को रौंद दिया। ट्रक का पहिया तीनों के सिर पर से निकला जिसके कारण तीनों की ही मौके पर मौत हो गई।

हादसे के बाद कन्टेनर ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़ फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ब्यावरा पुलिस को इसकी सूचना दी। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवो को ब्यावरा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। वहीं पुलिस आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम