मध्यप्रदेश

Road Accident : डंपर ने कोचिंग जा रहे छात्र को कुचला, मौत

शिवपुरी। आज सुबह खनियाधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले अश्विनी गांव में एक तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल पर कोचिंग जा रहे छात्र को कुचल दिया। इस हादसे में दसवीं के छात्र सोबरन पाल की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालकर मौके से भाग गया। परिजनों को जैसे ही हादसे की जानकारी मिली वो मौके पर पहुंचे और घायल लड़के को झांसी लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज फरार डंपर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply