katniमध्यप्रदेश

ट्रेक्टर ट्रॉली चोरी कर जंगल में छिपा दिया रीठी पुलिस ने बेचने से पहले आरोपी को धर दबोचा

ट्रेक्टर ट्रॉली चोरी कर जंगल में छिपा दिया रीठी पुलिस ने बेचने से पहले आरोपी को धर दबोच

कटनी- रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत 02 मई को ग्राम बांधा निवासी फूलचंद पटेल पिता भरोसा पटेल, उम्र 64 वर्ष, का लाल रंग का महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक MP 21 AB 0346 उनके घर के सामने से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। शिकायत प्राप्त होते ही थाना रीठी में अपराध क्रमांक 181/25, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

इस गंभीर चोरी के मामले में पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री उमराव सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पांडेय व उप निरीक्षक आर.पी. रावत के नेतृत्व में टीम गठित कर सघन खोजबीन शुरू की गई।

जांच के दौरान दिनांक 17 मई को बाँकल मंगेला निवासी संतोष पिता सुखदेव पटेल, उम्र 22 वर्ष, चोरी किए गए ट्रैक्टर रैपुरा जिला पन्ना निवासी मनीष पटेल के साथ मिलकर ट्रैक्टर की चोरी की थी और पुलिस से बचने के लिए उसे ग्राम मंगेला के जंगल में छुपा दिया था। बाद में वह उसे बेचने की नीयत से ग्राहकों से संपर्क करने पटोरी तिराहे पर खड़ा था।

आरोपी की निशानदेही पर जंगल से चोरी गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया था तथा आरोपी संतोष पटेल को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जो जिला जेल कटनी में निरुद्ध है आरोपी मनीष पटेल एवं चोरी गई ट्रॉली की तलाश के क्रम में दिनांक 30/5/25 को सूचना प्राप्त हुई कि मनीष पटेल निवासी रैपुरा जिला पन्ना का रैपुरा तिराहा पर खड़ा है जिसे पूछताछ बाद गिरफ्तार किया गया जिसके द्वारा बताया गया कि घटना के दिन ट्रैक्टर एवं ट्रॉली चोरी करने के बाद उक्त ट्रॉली को रैपुरा निवासी चंद्रप्रकाश उर्फ छोटू लोधी पिता उमेश लोधी 19 वर्ष को चोरी की ट्रॉली बेचने हेतु दिया हु ,जब छोटू उर्फ चंद्रप्रकाश पटेल को हिरासत में लिया जाकर ट्रॉली के संबंध में पूछताछ की गई जिसके द्वारा मनीष लोधी की टपरिया हरदुआ रोड रैपुरा जिला पन्ना में उक्त ट्रॉली छुपाना बताया, ट्रॉली कब्जे में लेकर उक्त दोनों आरोपियों मनीष पटेल पिता नारायण पटेल 20 वर्ष एवं छोटू उर्फ चंद्र प्रकाश पिता उमेश लोधी निवासी रायपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में उल्लेखनीय भूमिका रही – उप निरीक्षक आर पी रावत , प्रधान आरक्षक भोला गुप्ता, प्रधान आरक्षक अजय मेहरा , आरक्षक शमशेर आरक्षक ज्ञानेंद्र, आरक्षक शहंशाह , आरक्षक विजय, आरक्षक अनिल एवं आरक्षक जफर (थाना रीठी)

Back to top button