Site icon Yashbharat.com

Rewa Pune New Train: कटनी मुख्य रेल स्टेशन में कल 3 अगस्त को होगा रीवा पुणे रीवा नई ट्रेन का स्वागत

train reservation ट्रेनों के आरक्षण चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब ट्रेन के प्रस्थान से आठ घंटे पहले पहला आरक्षण चार्ट तैयार किया जाएगा।

train reservation ट्रेनों के आरक्षण चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब ट्रेन के प्रस्थान से आठ घंटे पहले पहला आरक्षण चार्ट तैयार किया जाएगा।

कटनी।Rewa Pune New Train: कटनी मुख्य रेल स्टेशन में कल 3 अगस्त को होगा रीवा पुणे रीवा नई ट्रेन का स्वागत। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों के द्वारा रीवा- पुणे- रीवा नई साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन का कटनी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि देश मे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत में केंद्र सरकार रेलवे के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर अग्रसर है। कटनी में निरन्तर रेलवे की सुविधा तथा विकास कार्य जारी हैं, इसी कड़ी में कटनी को रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव, क्षेत्रीय सांसद श्री विष्णुदत जी शर्मा के मार्गदर्शन में उल्लेखनीय रेल उपलब्धि प्राप्त हुई है। रीवा से पुणे के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन कल दिनांक 3 अगस्त से प्रारम्भ होगी।

Rewa Pune New Train: कटनी मुख्य रेल स्टेशन में कल 3 अगस्त को होगा रीवा पुणे रीवा नई ट्रेन का स्वागत

यह रेलगाड़ी रीवा से चलकर दोपहर करीब 01 बजे कटनी पहुंचेगी। इस नवीन ट्रेन की मुख्य रेलवे स्टेशन में जोरदार आवगानी तथा यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। इस स्वागत के अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री दीपक टण्डन जिला प्रभारी श्री संजय साहू, विधायकगण सर्व श्री संजय पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, धीरेंद्र सिंह महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक की उपस्थिति में भाजपाजन उपस्थित रहेंगे।

Exit mobile version